BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 04:24 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  2. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  3. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  4. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  5. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  6. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  7. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  8. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  9. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  10. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  11. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  12. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  15. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

उत्तराखंड : सदन में हंगामा, मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 फ़रवरी 2025, 8:15 PM IST
उत्तराखंड : सदन में हंगामा, मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस
Read Time:2 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ। लेकिन, पहले ही दिन संसदीय कार्यमंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप लगाया।

इस पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को किसी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मंत्री के बयान की निंदा की और कहा कि वह सदन में इसका विरोध करेंगे। साथ ही, यदि जरूरी हुआ तो वे कानूनी सलाह भी लेंगे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हमारे विधायकों को सीख देने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने हिदायत दी कि सत्तापक्ष को अपना व्यवहार भी देखना चाहिए। उन्हें अपने व्यवहार को लेकर भी आत्मचिंतन करना चाहिए। अगर सत्तापक्ष अपने व्यवहार को लेकर आत्मचिंतन करेगा, तो निश्चित तौर पर उसे अपनी गलती का एहसास खुद ब खुद हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर जिस तरह का आरोप लगाया जा रहा है, वो गंभीर है। निश्चित तौर पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, उसे लेकर हम आने वाले दिनों में विधिक राय भी लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने मान लिया कि सदन में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं हो जाता है कि वो हमारी पार्टी के विधायकों पर अनर्गल आरोप लगाने पर आमादा हो जाएंगे। अगर इन आरोपों में किसी भी प्रकार की सच्चाई है, तो उसे भी सामने आना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। यह आरोप निश्चित तौर पर हमारे विधायकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। कांग्रेस के सभी विधायक इस आरोप की भत्सर्ना करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *