BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 02:13 PM
  • 42.56°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  3. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  4. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  5. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  6. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  7. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  8. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  9. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  10. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  11. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  12. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  13. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  14. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  15. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब

‘औरंगजेब नहीं सनातनी थे इनके पूर्वज’ नागपुर दंगे पर भड़के भाजपा नेता सीपी सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 10:59 PM IST
‘औरंगजेब नहीं सनातनी थे इनके पूर्वज’ नागपुर दंगे पर भड़के भाजपा नेता सीपी सिंह
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। नागपुर हिंसा ने सिर्फ महाराष्ट्र को ही नहीं बल्कि देश को भी हिलाकर रख दिया है। इस हिंसा पर विपक्ष द्वारा जमकर राजनीति हो रही है। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच हुई इस हिंसा ने देश में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। रांची से भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक सीपी सिंह ने कड़े शब्दों में नागपुर हिंसा की निंदा की।

सीपी सिंह ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में ऐसा हुआ। मैं समझता हूं कि ऐसी हिंसा करने वाले लोगों के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही आदमी हैं, हिंसा करवाने और करने वालों की मानसिकता को वह ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल देश है। यहां रहने वाले सभी लोगों को अपना त्योहार मनाने की आजादी है। रमजान का पाक महीना चल रहा है और इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सीपी सिंह ने उन लोगों पर भी कड़ा प्रहार किया है जो औरंगजेब की तारीफ और अपना पूर्वज बताते हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की तारीफ करना गलत है। औरंगजेब इनके पूर्वज नहीं हो सकते हैं। इनके पूर्वज भी सनातनी थे। चाहे तो डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं।

बता दें कि नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को जोरदार हंगाामा हुआ। विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि यह हिंसा एक अफवाह से शुरू हुई, जिसमें कहा गया था कि एक प्रतीकात्मक कब्र पर रखी चादर पर धार्मिक चिह्न था, जिसे जलाया गया। शाम को यह अफवाह फैली और देखते ही देखते हालात बिगड़ गए, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसा में 12 दोपहिया वाहन तोड़े गए और एक क्रेन, दो जेसीबी तथा कुछ चार-पहिया वाहनों में आग लगा दी गई। घटनास्थल पर 80 से 100 लोग जमा हो गए थे। कुछ लोगों पर तलवार से हमला हुआ। उन्होंने कहा कि हालात तब और गंभीर हो गए, जब एक पुलिसकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें तीन डीसीपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, पांच आम लोगों को भी चोटें आईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *