BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 09:05 PM
  • 38.94°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

कंपनी चलाना एक और बात है और राजनीति करना अलग : नीरज कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2025, 9:56 PM IST
कंपनी चलाना एक और बात है और राजनीति करना अलग : नीरज कुमार
Read Time:2 Minute, 21 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल से पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी पहले ही प्रशांत किशोर को नकार कर पुनर्परीक्षा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंपनी चलाना एक और बात है और राजनीति करना अलग बात है।

जदयू नेता ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में आमरण अनशन उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। जिला प्रशासन के कई बार के आग्रह के बाद भी वह अपने प्रचार के लिए अनशन पर बैठे रहे।

जदयू नेता ने इसे राजनीतिक नौटंकी बताया। उन्होंने प्रशांत किशोर को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति आपके बूते के बाहर की चीज है। आप लोग वैनिटी वैन में वास करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को आम आवाम भी पहचानती है।

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान पर अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस ने पहले ही अनशन को गैरकानूनी बताया था।

सोमवार को सुबह पुलिस गांधी मैदान पहुंची और प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। इस बीच उनके समर्थकों ने बवाल किया।

प्रशासन पहले ही कह चुका थी कि प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *