BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 11:29 AM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

कांग्रेस ने जानबूझकर बाबासाहेब अंबेडकर को हराया: राम कदम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 दिसंबर 2024, 9:08 PM IST
कांग्रेस ने जानबूझकर बाबासाहेब अंबेडकर को हराया: राम कदम
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष लामबंद है। सड़क से संसद तक आवाज उठा रहा है। वहीं भाजपा भी विरोधी दलों को इतिहास याद दिला रही है। पार्टी दिग्गज राम कदम ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में कदम ने कहा, “कांग्रेस ने जानबूझकर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को हराया था। क्या इसे नजरअंदाज किया जा सकता है? देश की आजादी के बाद अगर किसी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था, तो पहले विद्वान व्यक्ति डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर थे उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था। आजादी मिलने के बाद पहला भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी को देना था, क्यों नहीं दिया? इन सारे तथ्यों को कांग्रेस पार्टी नकार नहीं सकती, तोड़ मरोड़ करके लोगों को गुमराह करना उनकी आदत बन गई है।”

मंगलवार को राज्यसभा में संविधान के 75 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, “आजकल अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। सौ बार और नाम लीजिए, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि आपके मन में उनके लिए क्या भावना है?”

महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “यह एक पवित्र भूमि है, जहां से अनुशासन का पाठ सीखा जाता है। त्यागपूर्ण और समर्पित जीवन राष्ट्र के प्रति किस तरह से न्योछावर करना चाहिए, राष्ट्र के लिए कैसे जीना चाहिए, राष्ट्र प्रथम कैसे है, यह सारी बातों की सीख इस पवित्र भूमि से मिलती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक तथा प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को हम आज नमन करने आए हैं।”

वहीं शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर प्रेरणा का केंद्र है। हम लोगों ने डॉ. हेडगेवार को नमन किया। हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ यहां आए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *