BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 23 मई 2025 04:20 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  2. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  3. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  4. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  5. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  6. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  7. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  8. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
  9. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता बताने मास्को पहुंची कनिमोझी, क्योटो में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल
  10. पाकिस्तानी सेना फिर बेनकाब, बोल रही आतंकी हाफिज सईद की ही जुबान, सिंधु जल समझौते पर दिया विवादित बयान
  11. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया भारत के साथ सऊदी अरब में वार्ता का प्रस्ताव
  12. ‘नफरत और कट्टरता की अमेरिका में कोई जगह नहीं’, इजरायली कर्मियों की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
  13. फिनलैंड के राष्ट्रपति का दावा, ‘वेटिकन अगले सप्ताह रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी कर सकता है’
  14. आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया
  15. ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? राहुल का मोदी से सवाल

कांग्रेस है रावण की सेना : भाजपा नेता डॉ. हितेश वाजपेयी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 11:21 PM IST
कांग्रेस है रावण की सेना : भाजपा नेता डॉ. हितेश वाजपेयी
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल । मध्य प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता और नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी ने बड़ा हमला बोला है और कांग्रेस को रावण की सेना करार दिया है।

पिछले दिनों कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में राज्य की सरकार के कुंभकरण की नींद में होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था, इसमें कांग्रेस का एक विधायक कुंभकार बना था और तमाम विधायक उसे जगाने की कोशिश कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की सरकार पर जमकर हमले बोले थे और आरोप लगाया था कि सरकार कुंभकरणीय नींद में है। यही कारण है कि घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता वाजपेयी ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान में देख रहे हैं कि विधानसभा में रावण की सेना यानी कि उमंग सिंघार की सेना के बाकी लोग कुंभकरण जो उनका साथी है, उसे जागने को कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनकी सेना राम की सेना का मुकाबला नहीं कर पाए यानी कि भाजपा सरकार मोहन यादव सरकार का।

उन्होंने एआई टूल ग्रोक का जिक्र करते हुए कहा कि आज ग्रोक साहब से पूछ ही लिया कि जब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में कितने डकैत सक्रिय थे और आज जब मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं तब कितने हैं?

इस पर जो जवाब आया वह बताता है 100 से ज्यादा डकैत दिग्विजय सिंह के शासनकाल में पाले पोसे जा रहे थे, वही आज वर्तमान सरकार में एक भी डकैत नहीं है, यह महत्वपूर्ण है। इससे कह सकते हैं कि दूध का दूध पानी हो गया कि कांग्रेस में विपक्ष रहते हुए भी रावण की सेना और भाजपा की सरकार रामपथ पर अग्रसर है। राज्य के विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर अन्य गड़बड़ियों पर रोक न लगा पाने का आरोप भी लगाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *