BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 01:30 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हमारी सरकार में गरीब बीमारी का इलाज कराने से नहीं डरता, 2014 से पहले डरता था : पीएम मोदी
  2. कैंसर अस्पताल का निर्माण बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात, लोगों का कल्याण होगा : रामभद्राचार्य
  3. चैंपियंस ट्रॉफी : भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
  4. झारखंड में कांग्रेस ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, प्रदेश प्रभारी के. राजू बोले- सरकार इस पर जल्द लेगी निर्णय
  5. विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश और धर्म को कमजोर करने में लगा है नेताओं का एक वर्ग : पीएम मोदी
  6. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  7. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  8. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  9. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  10. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  11. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  12. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  13. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  14. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  15. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश

काशी तमिल संगमम 3.0 : विदेश मंत्री जयशंकर बोले – भारतीय ज्ञान ला सकता है बड़ा बदलाव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 फ़रवरी 2025, 6:03 PM IST
काशी तमिल संगमम 3.0 : विदेश मंत्री जयशंकर बोले –  भारतीय ज्ञान ला सकता है बड़ा बदलाव
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

वाराणसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि देश आज प्रौद्योगिकी के स्रोत के रूप में अपनी वैश्विक स्थिति को फिर से प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। काशी तमिल संगमम 3.0 में प्रतिनिधियों और विदेशी राजनयिकों संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है, क्योंकि परंपरा प्रौद्योगिकी में मदद कर सकती है।

योग और पारंपरिक दवाओं के लाभों का हवाला देते हुए, मंत्री ने कहा कि परंपरा को फिर से खोजना और उसका प्रचार करना हम पर निर्भर है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले राजदूतों से मंत्री ने कहा कि काशी शायद सबसे पुराना, लगातार आबाद रहने वाला शहर है और हम यहां इसलिए आए हैं क्योंकि यह एक सांस्कृतिक धरोहर है और देश के हर हिस्से के लोग, खासकर तमिल, इससे जुड़ते हैं।

मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का विषय भारत के सात बड़े संतों में से एक, संत अगस्त्य की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। उन्हें तमिल भाषा के निर्माण, सिद्धि चिकित्सा की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।

जयशंकर ने कहा कि राजदूतों के रूप में, जिन्हें भारत में क्या हो रहा है, इसे समझने की जरुरत है, ऐसे अवसर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “यह इस बात का उदाहरण है कि एक राष्ट्र के तौर पर हम कैसे हैं। एक अंतर्निहित विश्वास, संस्कृति, इतिहास और परंपरा है जो हम सभी को एक साथ रखती है।” उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजदूतों को इसकी एक झलक दिखाना है।

इससे पहले शनिवार को विदेश मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय साहित्य महोत्सव को संबोधित किया और भारत में चुनावों को प्रभावित करने के लिए यूएसएआईडी फंड के इस्तेमाल की जानकारी पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को ‘दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों’ से जुड़े लोगों के बारे में जानने का हक है।

विदेश मंत्री ने कहा कि उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि ऐसी गतिविधियां थीं जिनका एक निश्चित उद्देश्य एक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *