BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:30 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

‘केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से नियंत्रित करना चाहते हैं’, विजय सांपला ने उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:02 PM IST
‘केजरीवाल पंजाब को दिल्ली से नियंत्रित करना चाहते हैं’, विजय सांपला ने उठाए सवाल
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

होशियारपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक पंजाब में भी हो सकती थी, लेकिन दिल्ली में पंजाब सरकार की मीटिंग आयोजित करना यह साबित करता है कि पंजाब पर अरविंद केजरीवाल का असल नियंत्रण है।

विजय सांपला ने गुरुवार को बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में केजरीवाल के दखल से यह साफ होता है कि वह पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर राज्य को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर अरविंद केजरीवाल पंजाब में मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। दिल्ली की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था और अगर वह यहां आकर पंजाब की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, तो पंजाब की जनता उन्हें मुंह नहीं लगाएगी।

विजय सांपला ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाजी तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पंजाब में भगवंत मान की कार्यशैली के कारण असंतोष का माहौल बना हुआ है। पंजाब में कई जगहों पर भगवंत मान के नेतृत्व को लेकर असंतुष्टता दिखाई दे रही है, उनके कार्यकाल में कुछ नकारात्मक बातें भी सामने आ रही हैं।

इसके अलावा, विजय सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाजपा में शामिल होने की संभावना को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा नामुमकिन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *