BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 02:56 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

कोलकाता के ऋतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 5:50 PM IST
कोलकाता के ऋतुराज होटल में लगी भीषण आग, 14 की मौत
Read Time:2 Minute, 36 Second

बीएनटी न्यूज़

कोलकाता। कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।

यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि, धुएं की वजह से कई लोग होटल के अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर होटल के अंदर घुसना पड़ा, लेकिन आग की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, कई लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल में आग मंगलवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास लगी थी। आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कोई भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है। सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि पैसे से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अवैध निर्माण होते हैं, और जहां चाहो वहां बाजार खुल जाते हैं। नतीजतन, ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए हैं। मगर, सरकार को इस मामले को और गंभीरता से लेने की जरूरत है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *