BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 01:05 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

खाली समय है, अबू आजमी को ‘छावा’ देखनी चाहिए : शाइना एनसी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 12:52 PM IST
खाली समय है, अबू आजमी को ‘छावा’ देखनी चाहिए : शाइना एनसी
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के कारण महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी पर शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि खाली समय में उन्हें फिल्म ‘छावा’ देखनी चाहिए।

शाइना एनसी ने बीएनटी न्यूज़ कहा, “अबू आजमी बार-बार विवादित बयान देते रहते हैं। अब उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया है तो उनके पास काफी खाली समय है, जब वह इतिहास की किताबों को पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं कि कैसे औरंगजेब ने अपने काल में हिन्दुओं के मंदिरों को तोड़ा था। अबू आजमी को ‘मासिर-ए-आलमगीरी’ जैसी किताब पढ़नी चाहिए, जो उनके अपने समुदाय के लोगों द्वारा लिखी गई है। इस किताब में औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र है। मैं समझती हूं कि अगर अबू आजमी को समय मिले तो उन्हें ‘छावा’ मूवी भी देखनी चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुगल शासक औरंगजेब को क्रूर मानने से इनकार कर दिया था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान मंदिर बनाए गए थे, न कि तोड़े गए। मुगल शासक के कार्यकाल के दौरान भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। अबू आजमी के इस बयान के बाद विवाद काफी बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी को समाजवादी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर डाली।

महाराष्ट्र विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। शिंदे ने कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद उन्हें पूरे सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद अबू आजमी ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।

शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि हर महिला को अन्य महिलाओं का समर्थन करना चाहिए, न कि केवल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जब पुरुष हमें सम्मान देते हैं। हम चाहते हैं कि यह सम्मान 24 घंटे मिले, साल के 365 दिन मिले।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *