BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:50 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

गुड फ्राइडे: तमिलनाडु और पुडुचेरी में जुलूस और प्रार्थना सभा, यीशु मसीह के बलिदान को किया गया याद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 अप्रैल 2025, 2:03 PM IST
गुड फ्राइडे: तमिलनाडु और पुडुचेरी में जुलूस और प्रार्थना सभा, यीशु मसीह के बलिदान को किया गया याद
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

सलेम, पुडुचेरी। गुड फ्राइडे पर तमिलनाडु और पुडुचेरी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दिन यीशु मसीह के सूली पर चढ़ने और बलिदान को याद किया जाता है। प्रार्थना सभाएं और विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ईसाई शामिल हुए।

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के माधा कोइल स्ट्रीट में गुड फ्राइडे पर “क्रॉस का रास्ता” जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अवर लेडी ऑफ हेल्थ धार्मिक स्थल से शुरू होकर कब्रिस्तान तक गया। जुलूस में शामिल लोगों ने यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की घटना को नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया। फादर पेरिंगटन के नेतृत्व में पुजारी, नन और सैकड़ों भक्त शामिल हुए। पैरिश काउंसिल ने इस आयोजन को सफल बनाया। भक्तों ने प्रार्थना और चिंतन के साथ ईसा मसीह के बलिदान को याद किया।

पुडुचेरी के मिशन रोड पर ‘होली जेनाकारिनी कैथेड्रल’ में भी जुलूस निकाला गया। फादर फ्रांसिस कैलिस्ट ने क्रॉस उठाकर जुलूस का नेतृत्व किया। जुलूस मिशन रोड से मदर टेरेसा मार्ग होते हुए चर्च पहुंचा। सैकड़ों ईसाइयों ने विशेष प्रार्थना में हिस्सा लिया। पुडुचेरी के सभी चर्चों में पादरियों ने क्रॉस जुलूस और प्रार्थना सभाएं आयोजित कीं। यह आयोजन यीशु मसीह के कष्ट और उनकी मृत्यु की याद दिलाता है, जिसे ‘मौंडी थर्सडे’ के साथ जोड़ा जाता है। मौंडी यानि आज्ञा और थर्सडे यानि गुरुवार, तो यह वो दिन था जब प्रभु ने सूली पर चढ़ने से पहले, यानी गुरुवार को, अपने 12 चेलों संग आखिरी बार भोजन किया था। इससे पहले ईसा मसीह ने अपने चेलों के पैर धोए और पोछे थे।

सलेम के इन्फैंट जीसस कैथेड्रल में गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की घटना को नाटकीय रूप से प्रस्तुत किया गया। फादर जोसेफ लाजर के नेतृत्व में आयोजित इस पुनरावृत्ति में 12 स्टेशनों (एक धार्मिक अनुष्ठान) के माध्यम से ईसा मसीह के कष्टों और क्रूस यात्रा को दर्शाया गया। हजारों भक्त कैथेड्रल परिसर में जमा हुए। विशेष प्रार्थना सभा भी हुई और सलेम के अन्य चर्चों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो यीशु मसीह के बलिदान और मोक्ष के संदेश की याद दिलाता है। इस दिन ईसाई प्रार्थनाओं, चिंतन और जुलूसों के साथ उनके बलिदान को याद करते हैं। यह आयोजन ईसा मसीह के प्रेम, करुणा और क्षमा के मूल्यों को जीवंत करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *