BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 04:24 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में धार्मिक ध्वज उखाड़ने और प्रतिबंधित मांस फेंकने पर बवाल, बाजार बंद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 5:17 PM IST
जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में धार्मिक ध्वज उखाड़ने और प्रतिबंधित मांस फेंकने पर बवाल, बाजार बंद
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

जमशेदपुर। जमशेदपुर के धालभूमगढ़ कस्बे में एक मंदिर के पास असामाजिक तत्वों की शरारत को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के पास सड़क के किनारे रामनवमी के उपलक्ष्य में लगाए गए धार्मिक ध्वज को किसी ने उखाड़कर फेंक दिया और प्रतिबंधित मांस फेंक दिया।

सोमवार को यह खबर पूरे इलाके में फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना पर विरोध जताते हुए सड़क पर उतर आए। धालभूमगढ़ के पास लोगों ने एनएच-18 को सुबह नौ बजे से जाम कर दिया है। लोग सड़क पर उतरकर घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

दोपहर एक बजे तक जाम जारी है और इस वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। लोगों ने धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ बाजार को बंद करा दिया है।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी थाना प्रभारी संदीप भगत और अन्य पुलिस अधिकारी उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। जानबूझकर धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई थी। इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय में मंदिर के पास बड़ी संख्या में धार्मिक ध्वज लगाए गए थे। देर शाम शोभायात्रा का समापन हुआ और लोग अपने-अपने घर चले गए।

सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि झंडा उखाड़कर फेंक दिया गया है और पास में प्रतिबंधित मांस बिखरा है। मंदिर की घंटी समेत कई सामान भी गायब कर दिए गए हैं। आशंका है कि देर रात किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत ऐसी हरकत की है। एक साल पहले भी इसी स्थान पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिसे लेकर कई दिनों तक बवाल हुआ था।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सेल का गठन किया गया है और सभी एंगल से जांच की जा रही है। शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *