BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:47 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

जमीन हेराफेरी में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को हेमंत सरकार ने किया बर्खास्त, कैबिनेट ने लगाई मुहर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 8:29 PM IST
जमीन हेराफेरी में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को हेमंत सरकार ने किया बर्खास्त, कैबिनेट ने लगाई मुहर
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी विजय मतियस टोप्पो को जमीन की हेराफेरी के मामले में दोषी ठहराते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित निर्णय को मंजूरी दी गई।

बर्खास्त किए गए विजय मतियस टोप्पो फिलहाल हजारीबाग में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक के रूप में पदस्थापित हैं। उन पर रांची में विशेष विनियमन पदाधिकारी के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट (झारखंड में लागू जमीन संबंधी विशेष कानून) का उल्लंघन कर गलत तरीके से जमीन को रेगुलराइज करने का आरोप था।

सरकार के अपर सचिव राजीव रंजन ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एक महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार, राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना’ लागू करने की स्वीकृति दी गई।

इसके तहत उच्च गुणवत्ता के शोध कार्य करने वाले शिक्षकों और छात्रों को ‘शोध रत्न’ पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कुल नौ श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बताया गया कि हर श्रेणी में तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार के रूप में एक लाख से लेकर आठ लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक शिक्षाविद् को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत सर्वाधिक आठ लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

कैबिनेट ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में अलग-अलग विभागों के दो कर्मियों की सेवा नियमित करने और पेंशन आदि के भुगतान से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *