BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 11:35 AM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  2. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  3. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  4. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  7. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  8. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  9. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  11. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  12. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  13. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  14. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  15. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा

जातिगत जनगणना पर केंद्र की हरी झंडी, टीएस सिंह देव बोले- रंग लाई विपक्ष की मेहनत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 1:08 AM IST
जातिगत जनगणना पर केंद्र की हरी झंडी, टीएस सिंह देव बोले- रंग लाई विपक्ष की मेहनत
Read Time:4 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इस निर्णय के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र और विपक्ष की भूमिका की जीत बताया।

टीएस सिंह देव ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि यह मेरे लिए संतोष और खुशी की बात है कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों द्वारा लंबे समय से उठाया गया मुद्दा अब साकार रूप ले रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में कितनी अहम होती है। अगर कोई बात सही है और उसे लगातार उठाया जाए, तो वह सत्ता पक्ष को भी उस पर विचार करने के लिए मजबूर कर सकती है, चाहे वे उसे मन से स्वीकार करें या अनचाहे मन से।

बिहार चुनाव से ठीक पहले यह फैसला लेकर क्या सरकार वोटरों को प्रभावित करना चाहती है? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि यह संभव है, बिल्कुल संभव है। बिहार में पहले नीतीश कुमार की सरकार ने जातिगत जनगणना की पहल की थी और आज वह भाजपा के साथ सरकार में हैं। ऐसे में अगर केंद्र सरकार यह फैसला नहीं लेती, तो इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

टीएस सिंह देव ने आगे कहा कि जातिगत जनगणना का उद्देश्य किसी भी प्रकार का भेदभाव फैलाना नहीं है। हम सब एक हैं, चाहे जाति हो या धर्म। हम सब भारतीय हैं। यह जनगणना केवल समाज की वर्तमान स्थिति को समझने की एक प्रक्रिया है, ताकि सरकारें नीतियों का निर्माण करते समय यह जान सकें कि कौन-से वर्ग या क्षेत्र अभी भी विकास से वंचित हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 1931 के बाद आखिरी बार 2012 में जातिगत आंकड़े जुटाए गए थे, लेकिन उनके परिणाम प्रकाशित नहीं हुए। जब सरकार खर्च करती है, तो यह जानना जरूरी है कि किन क्षेत्रों में या किन सामाजिक समूहों में ज्यादा जरूरत है।

धार्मिक और जातीय आधार पर देश को बांटने की कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए सिंह देव ने कहा कि कुछ लोग धर्म की बात उठाते हैं। लेकिन, असलियत यह है कि जब आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म का इस्तेमाल विभाजन के लिए किया, तब पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हो गया। जातिगत जनगणना भी ऐसा ही एक प्रयास है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समावेश की दिशा में एक कदम है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा लंबे समय से उठाया गया न्याय का मुद्दा अब साकार होता दिख रहा है। आज न्याय की जीत हुई है। जातिगत जनगणना समाज में संतुलन और समानता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *