BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:23 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

जालंधर नगर निगम चुनाव, भाजपा ने 85 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 दिसंबर 2024, 9:47 PM IST
जालंधर नगर निगम चुनाव, भाजपा ने 85 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

जालंधर, । पंजाब के जालंधर में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने मंगलवार(10 दिसंबर) देर रात 85 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें कि जब शीतल अंगुराल विधायक थे तो राजन अंगुराल उनके कार्यालय में लोगों की समस्या को सुलझाने का काम करते थे। इससे पहले भी राजन एक बार पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तब वह सुशील रिंकू से हार गए थे। माना जा रहा है कि भाजपा के सभी प्रत्याशी चुनाव के लिए नामांकन बुधवार (11 दिसंबर) को दाखिल कर लेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ जालंधर से कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राजा अपनी पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पंजाब आम आदमी पार्टी प्रमुख अमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल कराया।

जालंधर सीट पर करीब 85 वार्ड हैं। सभी 85 वार्डों के लिए 12 जगहों पर नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, नगर निगम के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग संपन्न होने के बाद इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 9 दिसंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 12 दिसंबर तक चलेगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी।

85 वार्ड पर वोटिंग ईवीएम के माध्यम से होगी। राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। नगर निगम के चुनाव में करीब 37.32 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव के लिए 23 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव में आईएएस, और पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *