BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 02:16 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

झारखंड कांग्रेस का आरोप, “एससी-एसटी की विकास योजनाओं की राशि में लगातार कटौती कर रही केंद्र सरकार”

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 10:35 PM IST
झारखंड कांग्रेस का आरोप, “एससी-एसटी की विकास योजनाओं की राशि में लगातार कटौती कर रही केंद्र सरकार”
Read Time:4 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के विकास की योजनाओं पर राशि के आवंटन में कटौती का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व वित्त मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इन दोनों समुदायों के सब-प्लान (उप योजना) को लेकर केंद्र से कानून बनाने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि सब-प्लान का बजट न केवल लगातार घटाया जा रहा है, बल्कि इसकी राशि दूसरी योजनाओं में खर्च की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सब-प्लान को कानूनी रूप देने की मांग उठाई है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में पहली बार एससी-एसटी के लिए सब-प्लान की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य यह था कि इन तबकों का सामाजिक और आर्थिक उन्नयन हो सके। पिछले 10 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए बजट में कटौती की है।

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सब-प्लान में वर्ष 2021 से 2024 तक केवल 3,500 करोड़ रुपए दिए गए। जबकि, 10 वर्षों में यह राशि 11 लाख करोड़ होनी चाहिए थी। ऐसे में सब-प्लान को कानून का रूप देने की मांग संवैधानिक है। इससे सरकारें इन समुदायों के विकास के ठोस कदम उठाने को कानूनी तौर पर बाध्य होंगी। मौजूदा केंद्र सरकार इन वर्गों की उपेक्षा कर रही है।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा कि वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उन्होंने यह अनुभव किया है कि एसटी सब-प्लान का पैसा इन वर्ग के विकास पर खर्च करने के बजाय किस तरह अन्यत्र खर्च किया जाता है। वह जानते हैं कि कई राज्यों में अनुसूचित जनजाति सब-प्लान की राशि से पुलिस के लिए गोलियां खरीदी गईं और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सड़क बनाई गई।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि नियम 275-(1) के अनुसार केंद्र सरकार आदिवासियों के कल्याण के लिए एससी-एसटी सब-प्लान की राशि देती है। लेकिन, वह राशि राज्य में आते-आते खत्म हो जाती है। इसीलिए राहुल गांधी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि विशेष ऑडिट होना चाहिए, ताकि पता चल सके कि अब तक राशि कहां खर्च हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *