BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 10:13 AM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 56 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ‘मंईयां सम्मान’ के 2,500 रुपए भेजे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 जनवरी 2025, 11:47 PM IST
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 56 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ‘मंईयां सम्मान’ के 2,500 रुपए भेजे
Read Time:3 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत दिसंबर महीने की किस्त के रूप में ढाई-ढाई हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर रांची के नामकुम खोजाटोली ग्राउंड में एक वृहद् कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूरे राज्य से करीब दो लाख महिलाएं मौजूद रहीं।

सीएम सोरेन ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, ”यह राशि आपको आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार ने चुनाव के पहले जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करते हुए आज हमें बेहद खुशी हो रही है।”

बताया गया कि सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य की कुल 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के बैंक खाते में कुल 1,415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की राशि ट्रांसफर की। पांच महीने पहले जब यह योजना शुरू हुई थी तब महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन चुनाव के ऐलान के ठीक पहले सरकार ने कैबिनेट में यह राशि बढ़ाकर ढाई हजार करने की स्वीकृति दी थी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और राज्य के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना तब तक साकार नहीं हो सकती, जब तक महिला और पुरुष एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चलें। हमलोगों ने इसी को ध्यान में रखकर महिलाओं को आगे लाने के लिए यह कदम उठाया है। हमारे पहले की सरकारों ने महिला सशक्तीकरण की बातें तो बहुत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हमने जब महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि देने की शुरुआत की, तब हमारा मजाक उड़ाया गया। जब हमने यह राशि ढाई हजार रुपए करने का वादा किया, तो विपक्षियों ने इसे लेकर भी दुष्प्रचार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना पैसा सरकार कहां से लाएगी? आज हमने उन्हें जवाब दे दिया है।

सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उनकी तरह नहीं, जो अपने किए वादे से मुकर जाएं या झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करें। उन्होंने महिलाओं से राज्य के विकास में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि आपकी छोटी-छोटी बचत से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। ‘मईयां सम्मान’ की राशि का उपयोग महिलाएं खुद और अपने बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान महिलाओं के सहयोग-समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि आपने हमें भरपूर आशीर्वाद देकर हमारी सरकार बनाई है। अब आपको स्वावलंबी और विकसित बनाने की चिंता हमारी है।

कार्यक्रम को राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *