BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:50 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:16 AM IST
झारखंड बोर्ड पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी और विज्ञान की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा इस मामले के आरोपियों को भाजपा से जोड़ने पर सरकार को भी घेरा।

बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची में पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हर एग्जाम में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था पर धब्बा बताते हुए कहा कि 10वीं के छात्रों का प्रश्न पत्र लीक होना बेहद शर्मनाक है। सरकार को तुरंत इस पर एक्शन लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री इस गंभीर मामले को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और इसे भाजपा द्वारा प्रायोजित बता रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा देने की बजाय बेवजह आरोप लगाने का क्या तुक है। पेपर लीक की गड़बड़ी कहां हुई है, इसका सही तरीके से पता लगाया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों से इस मामले में बात की, जिसमें सामने आया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र उन्हें सबसे आखिरी में मिलते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि पेपर लीक की गड़बड़ी छपाई स्थल से लेकर स्कूलों तक पहुंचने के बीच हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि दोषियों को बेनकाब किया जा सके।

मरांडी ने कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने राज्य की परीक्षा प्रणाली में बढ़ती अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करती तो शिक्षा व्यवस्था पर आम जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *