BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:58 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

तेजस्वी बोले-नीतीश 20 साल से चला रहे ‘खटारा सरकार’, भाजपा भड़की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:29 PM IST
तेजस्वी बोले-नीतीश 20 साल से चला रहे ‘खटारा सरकार’, भाजपा भड़की
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। तेजस्वी कभी नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं, तो कभी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार सिर्फ पैर छूने वाले मुख्यमंत्री रह गए हैं। बुधवार को तो उन्होंने नीतीश की सरकार को खटारा करार दिया। तेजस्वी के इन आरोपों पर भाजपा भड़क गई है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया।

बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि तेजस्वी यादव के बयानों के बारे में हम पहले भी कह चुके हैं क‍ि वह अपने दायरे में रहें और दायरा पार न करें। तेजस्वी को यह समझना चाहिए कि वह किनके बारे में बयान दे रहे हैं। इन बयानों का क्या अर्थ निकलता है। अगर संस्कार खत्म हो जाएगा तो फिर इंसानियत नहीं बचेगी। इसलिए तेजस्वी यादव को इन सब बातों से परहेज करना चाहिए।

चुनाव के दौरान ईडी-सीबीआई की कार्रवाई वाले तेजस्वी के बयान पर बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होता है। ईडी-सीबीआई अपना काम करती है। चुनाव को देखकर कार्रवाई नहीं होती है।

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर नीतीश सरकार में बढ़ रहे अपराध पर निशाना साधा। तेजस्वी ने लिखा, आज मैंने राज्य की जनता के समक्ष नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन काल में अपराध का आधिकारिक रिकॉर्ड रखा। ये भारत सरकार के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आधिकारिक आंकड़े हैं। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के राज में 60,000 हत्याएं हुईं है। 25 हजार से अधिक रेप हुए है। इतना ही नहीं, पुलिस वालों की सबसे अधिक पिटाई, हमला और हत्या भी एनडीए के शासनकाल में हुई है। इधर, सिर्फ कुछ दिन में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या हुई। भागलपुर, नवादा, पटना, मधुबनी और समस्तीपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें पुलिस को पीटा गया। अब इस अराजक स्थिति पर सीधा सवाल है कि कहां है कानून व्यवस्था। कहां हैं बिहार के गृहमंत्री। क्या वो अचेत हैं। ये सवाल तो पूछा जायेगा। आप अपने 20 सालों का हिसाब दीजिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *