BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 10:25 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, ‘विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन ‘दूल्हा’ कोई नहीं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 जनवरी 2025, 11:38 PM IST
तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, ‘विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन ‘दूल्हा’ कोई नहीं’
Read Time:3 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

भभुआ। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा को लेकर भी सियासी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। यहां जो सिस्टम है, उस पर अफसरशाही काबिज हो गई है। मुख्यमंत्री टायर्ड हो चुके हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं।

अपने कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दूल्हा कोई नहीं है और न चेहरा है। अभी भी पिछलग्गू बने हुए हैं।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस का कभी विरोध नहीं किया था। उस समय भी हम लोगों ने एक चीज मांगी थी कि ईडब्ल्यूएस में जो भी गरीब लोग हैं, उन लोगों के लिए भी एक कोटा होना चाहिए। दूसरी बात है कि हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस को नहीं हटाया था। हम लोगों ने 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस के साथ 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया।”

तेजस्वी यादव ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भी सत्ताधारी दलों को घेरते हुए कहा कि सबसे ज्यादा वोट बिहार से मिलता है। तीन बार से यहां से ज्यादा सीटें एनडीए को जाती रही हैं। बिहार से कई केंद्रीय मंत्री हैं। नीतीश कुमार भी सरकार में हैं, अब विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी क्यों नहीं करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के एनडीए सांसदों, मंत्रियों का बिहार में एक काम गिना दो, बिहार के लिए इन्‍होंने क्या किया? शायद बिहार के लोगों को पता भी नहीं होगा कि यहां कितने केंद्रीय मंत्री हैं। बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। मुख्यमंत्री चुप हैं। अगर नेता विरोधी दल चिट्ठी लिखे तो सरकार को जवाब तो देना चाहिए, लेकिन वह भी नहीं देते। सरकार किसका जवाब देगी।

उन्होंने प्रशांत किशोर के आंदोलन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग का मामला जब तूल पकड़ने लगा तो कुछ लोग आए, उनमें एक एक्टर हैं, एक डायरेक्टर हैं और एक प्रोड्यूसर हैं और एक वैनिटी वैन है, फिल्म दिखाया जा रहा है। हम इन सब चीजों पर ज्यादा टीका-टिप्पणी नहीं करते। इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *