BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 07:08 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

तेजस्वी यादव को लगा है राजनीतिक पितृदोष : नीरज कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2025, 5:30 PM IST
तेजस्वी यादव को लगा है राजनीतिक पितृदोष : नीरज कुमार
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू और आरजेडी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक वीडियो पोस्ट कर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है।

नीरज कुमार ने लिखा, यह लालू प्रसाद यादव की विचारधारा है। लालू प्रसाद यादव के आगमन के पूर्व बार बालाओं का नृत्य आयोजित किया गया। कल्याणपुर विधानसभा के कोटवा प्रखंड गांव जमुनिया में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं के नृत्य का आयोजन किया गया। लालू प्रसाद यादव ने मंच से कहा कि बिहार में तेजस्वी को अगला सीएम बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता है।

लालू के इस बयान पर नीरज कुमार ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीतिक पितृदोष लगा हुआ है। जिससे वह उबर नहीं पाएंगे। लालू प्रसाद को समझना चाहिए कि नकल के लिए अकल की जरूरत भी होती है। नौकरी के बदले जमीन हथियाने वाले लालू प्रसाद यादव का भ्रष्टाचार तेजस्वी यादव को सीएम बनने से रोकेगा।

बता दें कि 23 मार्च को आरजेडी प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। लालू यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाइए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए।” उन्होंने माई-बहिन मान योजना सहित सभी वादों को पूरा करने का भी भरोसा दिया।

लालू यादव ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए माई-बहिन मान योजना जैसी नई योजनाएं लाई जाएंगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को यह भी भरोसा दिया कि तेजस्वी की सरकार बनने पर विधायक मनोज यादव को मंत्री बनाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *