BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 03:51 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

‘देश का संतुलन बिगाड़ना चाहती है सरकार’, पद्म पुरस्कारों पर नाना पटोले का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 जनवरी 2025, 11:21 PM IST
‘देश का संतुलन बिगाड़ना चाहती है सरकार’, पद्म पुरस्कारों पर नाना पटोले का आरोप
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। केंद्र सरकार पर पद्म पुरस्कारों के लिए लोगों के चयन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि सरकार देश का संतुलन बिगाड़ने का काम कर रही है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीएनटी न्यूज़ से कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के मंत्री धार्मिक द्वेष पैदा करके राज्य और देश का संतुलन बिगाड़ना चाहते हैं। हमारा संविधान सर्वधर्म सद्भाव का है, लेकिन भाजपा के लोगों ने धार्मिक द्वेष पैदा करने और संविधान के अपमान का काम शुरू किया है।

दिल्ली चुनाव के संदर्भ में आम आदमी पार्टी की तरफ से “भ्रष्टाचारियों” की सूची जारी करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को उस सूची में 11वें नंबर पर रखने को लेकर नाना पटोले ने पलटवार किया।

पटोले ने कहा, “आम आदमी पार्टी में उनके पास आदमी ही नहीं हैं। केजरीवाल का एजेंडा क्या है, वह किसके लिए काम करते हैं, यह भी हमें पता है। आप भाजपा की ‘बी’ टीम है। पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है और (अरविंद) केजरीवाल की मानसिकता है कि सिर्फ खुद के लिए जिया जाए।”

उन्होंने कहा, “गांधी परिवार पर टिप्पणी करने की अरविंद केजरीवाल की औकात नहीं है। आजादी के बाद गांधी परिवार ने दो-दो शहादत दिए हैं। देश की एकजुटता के लिए खुद राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा की। लेकिन केजरीवाल के पास बताने के लिए क्या है?”

नाना पटोले ने कहा कि केजरीवाल तो दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए चले थे लेकिन वह खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहकर आए हैं। गांधी परिवार पर गलत आरोप लगाकर केजरीवाल अपने पाप को छुपा नहीं सकते। केजरीवाल गांधी परिवार को लेकर कुछ बोलें, अभी वह उतने महान नहीं हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान है। सभी के नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *