BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 06 मार्च 2025 12:07 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली के निजी स्कूलों में 2.5 लाख ईडब्लूएस छात्रों के दाखिले के लिए निकाली ऑनलाइन लॉटरी
  2. लखनऊ की अदालत में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, जज ने लगाया दो सौ रुपये का जुर्माना
  3. देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी
  4. बिहार को ‘रिटायर्ड और टायर्ड’ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए : तेजस्वी यादव
  5. केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा
  6. अमित मालवीय ने मणिशंकर अय्यर का राजीव गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते वीडियो किया शेयर, लिखा- पर्दा हटे
  7. तेजस्वी यादव परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का साहस दिखाएं : मनीष सिन्हा
  8. ‘अबू आजमी को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे’, औरंगजेब के बयान पर सपा पर बरसे सीएम योगी
  9. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी
  10. तेजस्वी यादव पर भड़के नीतीश कुमार, कहा, ‘तुम्हारे पिता को हम ही बनाए थे सीएम’
  11. चुनाव अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ करें नियमित बैठक : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  12. महिला समृद्धि योजना के पूरा न होने का आरोप, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन
  13. डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
  14. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  15. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल

दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 11:27 PM IST
दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : गिरिराज सिंह
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा की कमान एक बार फिर दिलीप जायसवाल के हाथों में दी गई है। मंगलवार को बिहार प्रदेश परिषद की बैठक में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। दिलीप मौजूदा समय में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था।

दिलीप जायसवाल को दोबारा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुनने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीएनटी न्यूज़ से कहा, “यह सौभाग्य की बात है कि भाजपा में कार्यकर्ता को जो भी दायित्व दिया जाता है। उसे वो अपनाता है। दिलीप जायसवाल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

भाजपा महासचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है कि हर तीन साल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए नेतृत्व चुना जाता है। आज बहुत खुशी का मौका है, जब दिलीप जायसवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।”

मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा, “मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।”

भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने कहा, “मैं उन्हें बधाई देता हूं, जमीनी स्तर से जुड़े व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया है और उनके नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें जीतेगी।”

भाजपा सांसद गोपाल ठाकुर ने कहा, “हम दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और बधाई देने आए हैं। उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी।”

भाजपा प्रदेश भाजपा सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा, “मेरी तरफ से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनका कार्यकाल अच्छा हो। आने वाली सरकार डबल इंजन वाली एनडीए सरकार होगी।”

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, “मैं दिलीप जायसवाल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देना चाहता हूं।”

भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, “हमारे संगठन की प्रक्रिया के तहत आज दिलीप जायसवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया है। मैं दिलीप जायसवाल को उनके पुनः निर्वाचित होने पर बधाई देता हूं।”

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिलीप जायसवाल ने बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। आज प्रदेश अध्यक्ष का चयन प्रदेश परिषद द्वारा किया गया। मेरे लिए ये ऐतिहासिक पल है। मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *