BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 05:02 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

नागपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 16 फ़रवरी 2025, 8:13 PM IST
नागपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के काटोल तहसील के कोटवालबुडी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नागपुर पुलिस ने विस्फोट में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि, मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले जनवरी में महाराष्ट्र के भंडारा के जवाहर नगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ था। इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी थी।

नितिन गडकरी ने बताया था कि भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और सात लोग जख्मी हुए हैं। यह प्राथमिक रिपोर्ट आई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी थी।

इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ”महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *