BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 07:08 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

नागपुर में हुई घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार : डिंपल यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 11:02 PM IST
नागपुर में हुई घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार : डिंपल यादव
Read Time:3 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने नागपुर में हुई हिंसा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस तरह से हिंसा हुई है, वीडियो और जो विजुअल्स आए हैं, वहां लोगों ने कहा कि लगातार हमने प्रशासन को फोन मिलाया, उसके बावजूद भी कोई मदद नहीं हुई है। इसके पीछे क्या मुहिम थी, इस पूरी घटना के पीछे महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से हम समझ सकते हैं कि आस्था और धर्म का विषय है, हमारा निजी विषय है। जो लोग आस्था और धर्म के विषय से राजनीति कर वोट लेना चाह रहे हैं, कहीं ना कहीं वह इस बात को समझ गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यूपी के लोग पूरी तरह से जागरूक हैं। आने वाले समय में जनता ऐसी सरकार के लिए वोट करेगी, जो युवाओं को नौकरी देगी, जो यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चला पाएगी, जो सड़कों का निर्माण करेगी, जो भ्रष्टाचार को रोकने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की जो खामियां हैं, उन्हें लोगों के बीच आपके माध्यम से ले जाएंगे। विपक्ष तो सवाल उठाएगा ही। उसका काम ही यही है। वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। चुनाव जब आते हैं तो मतदाताओं के नाम कट जाते हैं या उनके बूथ बदल दिए जाते हैं। इसमें भारी खामियां देखने को मिली हैं। इसमें दूसरे पक्ष के लोग अपने वोट कई गुना बढ़ा लेते हैं। कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह उठते हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए।

औरंगजेब की कब्र खोदने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश है। ये लोग नहीं चाहते कि देश का सौहार्द बना रहे। देश के लोग मिलकर रहें, यह लोग नहीं चाहते हैं। यहां युवाओं के पास नौकरी नहीं है। किसानों के पास समस्या है। आवारा पशुओं से फसल सुरक्षित नहीं है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, और स्वास्थ्य-शिक्षा पूरी तरह ठप है। सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय लोगों का ध्यान भटका रही है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद में आएगा और जो कमेटी बनी है, उस पर चर्चा होगी।

उन्होंने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस जारी होने के सवाल पर कहा कि लगातार एक टारगेट पॉइंट बना लिया गया है। ये लोग नहीं चाहते कि राज्य में सौहार्द बना रहे। अभी भी लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं। उसे कहीं न कहीं बिगाड़ने के लिए टारगेट किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *