BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 06:12 AM
  • 33.06°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

नीतीश कुमार अगली बार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होंगे : अलका लांबा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 11:53 PM IST
नीतीश कुमार अगली बार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होंगे : अलका लांबा
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंची अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने ऐलान किया कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी, निरंतर बैठकें होंगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी। इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह है बिहार।

उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने की बात कही। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कई कार्यों के दावे को लेकर कहा कि वे वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। एनडीए 225 सीटों का सपना देख रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘अबकी बार, 400 पार’ करने का नारा लगाया था, लेकिन बहुमत के लाले पड़ गए। परिणाम सबके सामने है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर अलका लांबा ने कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुझे खुशी है कि दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिली है। सफर उनका आसान नहीं रहेगा, चुनौतियों भरा रहेगा। पुराने दौर में भाजपा ने कई मुख्यमंत्री बदल दिए थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा कि दिल्ली में बेटियां सुरक्षित हैं या नहीं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुछ भी हुआ, तो महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा संभालेगी।

उन्होंने तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान-सम्मान योजना’ का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी घोषणा से तय है कि वर्तमान सरकार इस महंगाई में महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता नहीं दे रही है। वे फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं तो इसे गठबंधन मिलकर सुनिश्चित करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *