BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:23 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

नीतीश कुमार एनडीए के नेता, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे : नित्यानंद राय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 1:03 AM IST
नीतीश कुमार एनडीए के नेता, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे : नित्यानंद राय
Read Time:2 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। नौकरी के बदले जमीन (लैंड फॉर जॉब) मामले में दिल्ली की एक कोर्ट द्वारा राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनके परिवार वालों को समन किए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और प्रॉपर्टी लेना कानून के खिलाफ है, यह जगजाहिर हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति यह समझ ले कि वह कानून से ऊपर है, वह भ्रम में है। जब आप भ्रष्टाचार करते हैं तो कानून सजा दिलाने के लिए काम करता है। कानून के हाथ लंबे होते हैं। कार्रवाई हो रही है। कोर्ट ने समन किया है। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि गीता में यह स्पष्ट लिखा है। लालू यादव तो गीता पढ़ते नहीं हैं और न बच्चों को पढ़ने देते हैं।

उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल में क्या हाल था, एक भी उद्योग नहीं लगा, लोगों ने पलायन किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में वातावरण ठीक हुआ है। बिहार में उद्योग लगने शुरू हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस के राज में सिर्फ घोटाले हुए हैं। बिहार घोटाले के लिए बदनाम हुआ। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, वर्दी घोटाला हुआ। जब वे (लालू यादव) जेल गए तब कांग्रेस की सरकार थी। किसी की भी सरकार हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं। किसी का यह आरोप लगाना कि केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रही है, गलत है।

उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार के लोगों ने जंगलराज देखा है, जिसमें अपराधी खुलेआम घूमते थे। जनता विकास चाहती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर विश्वास है। नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *