BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:20 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा के पाले चले गए हैं : अखिलेश प्रसाद सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2025, 6:46 PM IST
नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा के पाले चले गए हैं : अखिलेश प्रसाद सिंह
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘नीतीश कुमार के इधर-उधर जाने’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता के लिए भाजपा के पाले में चले गए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता बचाए रखने के लिए ही महागठबंधन में भी आए थे और फिर सत्ता के लिए ही भाजपा के साथ चले गए। अभी भी अगर वह भाजपा के साथ हैं तो सत्ता के लिए ही हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बिहार में राजनीति करने वाले बयान पर कहा कि बिहार के जितने भी नेता हैं, उन्हें बिहार में आकर राजनीति करनी ही चाहिए। जो भी लोग सामाजिक जीवन में हैं, सबको बिहार की चिंता होनी चाहिए। बिहार लगातार पीछे जा रहा है।

इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन में राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाए जाने को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि इंडी गठबंधन की बैठक हुई है, जिसमें समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। इस समिति का प्रमुख तेजस्वी यादव को ही बनाया गया है। सभी ने तो उन्हीं को अपना चेहरा माना है। वही चेहरा भी होंगे।

इधर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लेकर दिए गए एक बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है। उनको इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से बचना चाहिए। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा और उसके बाद भाजपा के नेताओं के वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग को लेकर उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की दाल नहीं गली, इसलिए राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *