BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 09:02 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

नीतीश ने विपक्ष को सदन में ‘ताली’ बजाकर किया शांत, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर सदन में हो रहा था हंगामा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 7:21 PM IST
नीतीश ने विपक्ष को सदन में ‘ताली’ बजाकर किया शांत, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे पर सदन में हो रहा था हंगामा
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना)। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था और निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर सदन के बाहर और अंदर हंगामा देखने को मिला। इस क्रम में सदन के अंदर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को लेकर ताली भी बजाई।

दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल चल रहा था। इसी बीच, राजद के विधायक ललित यादव ने निजी स्कूलों को लेकर एक सवाल पूछा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए। विधायक ने अध्यक्ष नंद किशोर यादव से प्रश्न को स्थगित करने की मांग की तो अध्यक्ष ने कहा कि आपने प्रश्न किया और सरकार उत्तर दे रही है, सवाल स्थगित करने का कोई कारण नहीं है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे। इसके बाद विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हालांकि प्रश्नकाल चलता रहा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और उन्होंने कहा कि अगर शिकायत है तो हमें लिखकर दीजिए, हम एक्शन लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसलिए हम आप सबको बधाई दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ताली भी बजाई। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए।

इससे पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार के लोगों को कानून पर से भरोसा उठ गया है। बिहार में राक्षस राज है। इस दौरान उन्होंने एक पोस्टर भी दिखाया। दो दारोगा की हत्या हो चुकी है। डबल इंजन की सरकार में राक्षस राज है। बिहार पूर्ण रूप से बीमारू राज्य बन चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *