BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:23 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

पटना के गांधी मैदान में ‘हम’ का दलित समागम 28 फरवरी को, सीएम नीतीश करेंगे शिरकत : संतोष सुमन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 12:21 AM IST
पटना के गांधी मैदान में ‘हम’ का दलित समागम 28 फरवरी को, सीएम नीतीश करेंगे शिरकत : संतोष सुमन
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित समागम करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि गांधी मैदान में दलित समागम में महाजुटान होने जा रहा है। पूरे प्रदेश से लाखों लोग आ रहे हैं, यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें गरीब और दलित समाज के लोग आ रहे हैं। समाज के पिछड़े गरीब लोग आकर समागम में अपने अधिकारों की बात करेंगे। अपने प्रतिनिधित्व की बात करेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा दलितों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएगी।

सुमन ने कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित समागम में सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों को रैली में आने का आग्रह किया है। सुमन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है। चुनाव आने वाला है, ऐसे में उन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय बना कर एनडीए को मजबूत बनाएंगे। समागम में गरीब दलित जनता की भागीदारी और संख्या हमें मजबूती देगी। इस रैली के माध्यम से दलित अधिकारों पर बातचीत होगी।

इस प्रेस वार्ता में सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के अलावा टेकारी विधायक अनिल कुमार, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, आकाश कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा, “जिस तरह से एनडीए सरकार केंद्र और राज्य में जनता की सेवा का काम कर रही है, हमें जनता का पूरा समर्थन मिला है और मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री ने दलित समागम में आने का आश्वासन देकर अपना समर्थन दिया है। जंगलराज के लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। एनडीए 243 सीटों पर तैयारी चल रही है। इस बार चुनाव में गरीब, दलित समाज के लोग महागठबंधन का सफाया कर देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *