BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:26 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पटना : जदयू ने ‘कर्पूरी रथ’ और ‘नारी शक्ति रथ’ को किया रवाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 दिसंबर 2024, 6:00 PM IST
पटना : जदयू ने ‘कर्पूरी रथ’ और ‘नारी शक्ति रथ’ को किया रवाना
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना से रविवार को जनता दल यूनाइटेड का ‘कर्पूरी रथ’ और ‘नारी शक्ति रथ’ रवाना किया गया।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ‘कर्पूरी रथ’ और ‘नारी शक्ति रथ’ रवाना किया गया है। इसका उद्देश्य है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण और पिछड़े, अति पिछड़े के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, उस काम को जन-जन तक, घर-घर तक पहुंचाने के लिए रथ रवाना किया गया है।

नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा को तेजस्वी यादव द्वारा ‘अलविदा यात्रा’ बताए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनके माता-पिता के शासनकाल में महिलाओं का क्या हाल होता था, क्या गुजरता था, लोग जानते हैं। जिनके पास कोई काम नहीं है, बिना काम के क्रेडिट लेते हैं, उन लोगों को जनता इस बार सबक सिखा देगी। तेजस्वी यादव को 2025 में जनता घर में बैठा देगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोमवार से शुरू होने वाली ‘प्रगति यात्रा’ के विषय में पूछे जाने पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह अच्छी बात है, हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे नेता बराबर क्षेत्र में जाते रहते हैं, यात्रा करते हैं, लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उसका समाधान कराते हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे पास ऐसे नेता हैं, जो बिहार की तरक्की के लिए, बिहार के विकास के लिए 14 करोड़ जनता के लिए दिन-रात काम करते रहते हैं। उनके आर्थिक, सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने को सोचते हैं। तेजस्वी यादव की यात्रा पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे पहले भी यात्रा कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में सभी लोगों ने देखा ही होगा, चार सीट पर सिमट गए। हाल में ही हुए उपचुनाव में, राजद गढ़ में भी एनडीए ने जीत हास‍िल की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *