BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 08:44 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पटना : विजय सिन्हा पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – इन्हें न सम्राट चौधरी भाव देते हैं, न मुख्यमंत्री

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 7:49 PM IST
पटना : विजय सिन्हा पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा – इन्हें न सम्राट चौधरी भाव देते हैं, न मुख्यमंत्री
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा के पूर्व पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में गया पथ प्रमंडल में हुए पथ निर्माण में घोटाले के आरोप पर बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव भड़क गए। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को ‘पराजय सिन्हा’ बताते हुए कहा कि इन्हें न सम्राट चौधरी भाव देते हैं, न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि विजय सिन्हा को खुद अपने ऊपर विश्वास नहीं होगा कि वे उप मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 200 गोली चलती है तो वह मामूली घटना है।

तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को अज्ञानी व्यक्ति बताते हुए कहा कि इनको विभाग के अधिकारी और इंजीनियर भी भाव नहीं देते हैं। इनके कहने का कोई मतलब नहीं है। भाजपा के नेताओं में लालू यादव और तेजस्वी यादव को गाली देने की होड़ मची हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि इनके कहने और न कहने से कोई मतलब नहीं है, समय आने पर सब भंडाफोड़ होगा।

महाकुंभ में हुए भगदड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह जो दर्दनाक खबर हम लोगों तक पहुंची, वह दुख देने वाला था। महाकुंभ में जिन श्रद्धालुओं की मौत हुई है, हम ईश्वर से कामना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हम लोग चाहेंगे कि वहां जो कमी रह गई है, उसे दुरुस्त किया जाए।

जदयू सांसद अजय मंडल द्वारा भागलपुर में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो हर चीज में ‘मौनी बाबा’ बने हुए हैं। चुप्पी साधे रहते हैं। बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और मुख्यमंत्री चुप रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जब यही लोग अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं, तो इनका कोई मतलब नहीं रह गया है। बहुत मामूली घटना है ना 200 राउंड गोलियां चलना, यह तो उप मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री तो बचाव में बोल रहे हैं कि सेल्फ डिफेंस में चल रहा है। अगर यही और किसी का राज होता है, इन लोगों के जुबान से क्या-क्या नहीं निकलता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *