BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 06:56 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पशुपति पारस और लालू यादव के बीच हुई मुलाकात को सांसद संजय यादव ने बताया शिष्टाचार मुलाकात

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 10:12 PM IST
पशुपति पारस और लालू यादव के बीच हुई मुलाकात को सांसद संजय यादव ने बताया शिष्टाचार मुलाकात
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। रालोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन दोनों नेताओं की मुलाकात को राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार और लालू यादव के बीच पारिवारिक संबंध रहे हैं। दही चूड़ा भोज पर गए दोनों नेताओं की शिष्टाचार मुलाकात हुई थी। वे दोनों राजनीतिक व्यक्ति हैं, तो एक-दूसरे से मिलना-जुलना लगा रहता है।

पशुपति पारस के महागठबंधन में आने के सवाल पर संजय यादव ने कहा कि यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विषय है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। पशुपति पारस का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है, उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की है। वह किसी महागठबंधन का हिस्सा बनते हैं, तो निश्चित तौर पर फायदा होगा।

राजद कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कमान देने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सवाल खड़ा किया है। इस पर पलटवार करते हुए संजय यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी दर्पण के सामने खड़ा होकर देखें, वह किसके बेटे हैं। उनकी मां चुनाव कहां से लड़ी थी। उनके परिवार में जितने लोग हैं, सब राजनीति में सक्रिय हैं।

2020 में तेजस्वी यादव ने अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। सम्राट चौधरी लालू यादव के पॉलिटिकल स्कूल से पढ़े हैं और उनकी उपलब्धि यह है कि जीवन में वो दो बार चुनाव जीते हैं और दोनों बार राजद के सिंबल पर जीते हैं। 15 साल से सम्राट चौधरी ने कोई चुनाव नहीं जीता है।

आपको बता दें बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। कार्यकारिणी ने तेजस्वी यादव को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बराबर अधिकार दे दिए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *