BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:46 PM
  • 42.45°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

पांच साल से यमुना साफ नहीं हुई , लोगों ने दिल्ली सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 दिसंबर 2024, 8:51 PM IST
पांच साल से यमुना साफ नहीं हुई , लोगों ने दिल्ली सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक ओर जहां राजनीतिक दलों ने कवायद शुरू कर दी है वहीं आम दिल्ली वालों ने भी मन बना लिया है।

सियासी दल करें न करें आम लोगों ने मुद्दे तय कर लिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की जीवन रेखा यमुना भी एक मुद्दा है। लोगों का कहना है कि विभिन्न दलों से इसे लेकर सवाल वो जरूर पूछेंगे। खासकर आम आदमी पार्टी से जिसके संयोजक ने सफाई का वादा किया था।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में पंडित राजू झा ने बताया, “अभी दिसंबर का महीना चल रहा है। पांच साल पहले जब चुनाव हुए थे, तो केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना नदी को साफ करा देंगे। पांच साल बीत चुके हैं। लेकिन, अभी तक नदी की सफाई की दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया है। यमुना नदी की दशा कुछ ऐसी है कि अगर कोई यहां आएगा, तो बीमार ही पड़ जाएगा, इसलिए हमारा सरकार से आग्रह है कि वो जल्द से जल्द यमुना को साफ करने की दिशा में कदम उठाए।”

वहीं, पंडित सुरेश कुमार झा ने बीएनटी न्यूज़ से बातचीत में बताया, “यहां लोग कर्मकांड से जुड़े कार्यों को संपन्न करने आते हैं। लेकिन, यह दुख की बात है कि नदी में अभी भी बहुत गदंगी है। यहां दूर दूर तक गंदगी है। पिंड कहां पर प्रवाहित किया जाए। जो लोग कह रहे हैं कि यमुना नदी में साफ सफाई है, तो वो गलत कह रहे हैं। हर जगह यहां गंदगी दिख जाएगी। सरकार बस दावा कर देती है कि हम यमुना नदी को साफ कर देंगे। लेकिन, मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि वो यमुना को साफ करने की स्थिति में हैं।”

यमुना के साथ आस्था भी जुड़ी हुई है। कई लोग आहत हैं। स्थानीय निवासी हवलदार विश्वकर्मा ने बताया था कि नदी का हालात देखते हुए उसमें हाथ धोने की हिम्मत नहीं हो रही है। यमुना नदी में हम आचमन करना चाहते हैं, लेकिन पानी इतना जहरीला लग रहा है कि वहां पर जाकर पूजा करने की हिम्मत नहीं हो रही। हमारा सरकार से अनुरोध है कि वह यमुना की सफाई का ध्यान रखे और उसका सौंदर्यीकरण करे।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि आज यमुना नदी गंदे नाले के रूप में दिखाई दे रही है। इसमें बहुत झाग, गंदगी और बदबू आ रही है। घाट की सुंदरता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। यह पानी बिल्कुल भी पीने या नहाने योग्य नहीं है। जहां तक इसमें डुबकी लगाने की बात है, लोग इस पानी के पास जाने और छूने से भी कतराते हैं। नदी से बहुत बदबू आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *