BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:57 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

पीएम मोदी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- देश की अर्थव्यवस्था डूब रही, बिहार के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 फ़रवरी 2025, 10:57 PM IST
पीएम मोदी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- देश की अर्थव्यवस्था डूब रही, बिहार के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस को “परजीवी पार्टी” कहने और आरजेडी पर जातिवाद फैलाने के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। तेजस्वी ने कहा कि असल मुद्दा यह नहीं है कि कौन किसे डुबा रहा है, बल्कि सच्चाई यह है कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा, “कोई किसी को डुबा नहीं रहा है, बल्कि पूरा देश डूब रहा है। अर्थव्यवस्था संकट में है, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के मामले में लगातार नजरअंदाज कर रही है। प्रधानमंत्री को इतनी ही चिंता है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें और विकास की बात करें। कौन किसको डुबोएगा, यह तो वक्त बताएगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह न सिर्फ खुद डूब रही है, बल्कि अपने सहयोगियों को भी डुबो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिहार में जातिवाद का जहर फैलाकर आरजेडी की जमीन हड़पने में जुटी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास पर केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने की बात आती है, केंद्र सरकार चुप्पी साध लेती है।

बता दें कि हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से उसने 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में 49 सीट जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था, जिसके बाद मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनीं। 1998 के बाद, कांग्रेस ने 15 साल तक शासन किया और 2013 से आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। इस चुनाव में भाजपा ने 71 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें जोड़ी हैं। पार्टी ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी को 40 सीटों का नुकसान हुआ, और उनका स्ट्राइक रेट 31 फीसदी रहा।

भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले अपने वोट शेयर में 9 फीसदी से अधिक की वृद्धि की है, जबकि आप का वोट शेयर लगभग 10 फीसदी घटा है। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपने वोट शेयर में 2 फीसदी की वृद्धि की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *