BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:40 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

प्रयागराज भीषण सड़क हादसे पर राजनाथ सिंह और केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 फ़रवरी 2025, 10:01 PM IST
प्रयागराज भीषण सड़क हादसे पर राजनाथ सिंह और केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख
Read Time:3 Minute, 30 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक कार और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 लोगों की मौत हो गई जबकि, 19 लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दुख व्यक्त किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति:”

इससे पहले, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए।

डीसीपी (यमुनानगर) विवेक चंद्र यादव ने बीएनटी न्यूज़ से बताया कि छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा थाना क्षेत्र में हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *