BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 10:31 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

प्रवचन तो आ गया, बजट कब आएगा : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 10:37 PM IST
प्रवचन तो आ गया, बजट कब आएगा : अखिलेश यादव
Read Time:2 Minute, 46 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के गुरुवार को पेश बजट पर कहा कि इस बजट का झोला खाली है। जनता को लग रहा है कि बजट आया ही नहीं है। जनता पूछ रही है, प्रवचन तो आ गया, लेकिन बजट कब आएगा?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि यह भाजपा का ‘सेकंड लास्ट’ बजट था। एक बार फिर बजट पेश होगा और फिर नई सरकार चुनने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बजट घोषणा पत्र से मेल नहीं खाता है। बजट को बिना विजन के पेश किया गया है। यूपी सरकार का कोई रोडमैप तय नहीं था कि किस दिशा में उत्तर प्रदेश को ले जाना है। हर बजट में सरकार यह कहती है कि यह सबसे बड़ा बजट है। लेकिन, इसका कोई मायने नहीं है, क्योंकि हर बजट पिछले बजट से ज्यादा होगा।

उन्होंने कहा कि इसे देखकर किसानों की उम्मीदों का खेत सूख गया है। महिलाओं के माथे पर घर चलाने की चिंता की लकीरें उभर आई हैं। इसमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है। लोग कह रहे हैं कि सरकार का प्रवचन तो हो गया है, अब बजट कब आएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बजट देखकर मंत्री और विधायक भी निराश हैं, क्योंकि इसमें उनके अपने विभाग के लिए कुछ नहीं है। आखिर उन्हें ही जनता का सामना करना है। भाजपा ने इस बजट में भी अपने संकल्प पत्र के वादे पूरे नहीं किए हैं। यह उनका नौंवा बजट है। बजट में महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश होने पर कहा कि बजट बड़ा होने से कुछ नहीं होता, सवाल यह है कि इसमें युवा, किसान, बेरोजगार और महिला को क्या मिला है? कुछ लोगों पर ही भरोसा करके अपराध नियंत्रण कराया जा रहा है। अभी तक का सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार पुलिस विभाग में है। यूपी पुलिस में हर तरह का भ्रष्टाचार है। महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *