BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 07 जून 2025 04:35 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  2. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  3. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  4. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  5. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  6. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  7. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’
  8. सेबी ने मेहुल चोकसी के बैंक अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट्स को फ्रीज किया
  9. वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बड़ी पहल, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ‘उम्मीद’ पोर्टल
  10. आरबीआई ने गोल्ड लोन-टू-वैल्यू रेश्यो को बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया
  11. पाकिस्तान कभी भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी : पीएम मोदी
  12. प्रधानमंत्री मोदी ने चेनाब पुल पर तिरंगा लहराया, पहलगाम की साजिश रचने वालों को करारा जवाब
  13. सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ
  14. जम्मू-कश्मीर : कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’
  15. बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई; भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

प्रशांत किशोर राजनीतिक व्यक्ति नहीं, व्यापारी हैं : जीतन राम मांझी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 10:04 PM IST
प्रशांत किशोर राजनीतिक व्यक्ति नहीं, व्यापारी हैं : जीतन राम मांझी
Read Time:2 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि सही अर्थ में वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, वे व्यापारी हैं, जो पैसा लेकर बूथ मैनेजमेंट करते हैं।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से प्रशांत किशोर के विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “चुनाव लड़ने से कोई किसी को नहीं रोकता है। हाल ही में उपचुनाव हुआ, कितना वोट आया, कितनी सीट मिली? वह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लोकतंत्र है, कोई भी चुनाव लड़ सकता है।”

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग उनको राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं समझते हैं। वे नेता नहीं, व्यापारी हैं। पैसा लेकर बूथ मैनेज करते हैं।

इससे पहले, जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार बताया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाना चाहिए।

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर खुद मानसिक रूप से बीमार हैं, उनके अंदर पैसे की गर्मी है। इधर-उधर से उन्होंने बहुत पैसा कमा लिया है, जिसकी वजह से इतना उछल रहे हैं।

हाल ही में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। इन सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी विजयी हुए थे।

प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन भी कर चुके हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *