BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 11:22 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का समय आ गया : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 दिसंबर 2024, 2:45 PM IST
बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का समय आ गया : गिरिराज सिंह
Read Time:2 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करने की कोशिश करें और सरकार भी चिन्हित कर उसे देश से बाहर करें।

यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के लिए ही खतरा नहीं हैं, बल्कि बिहार के तमाम इलाकों में भी खतरा है।

उन्होंने कहा, “बिहार जिसकी करीब 800 किलोमीटर की सीमा है, यह जो बांग्लादेश की सीमा हो या नेपाल की सीमा हो, उन सीमा पर जो मस्जिद बनाने का काम किया गया है , उसे भी चिन्हित किया जाएं।”

गिरिराज सिंह पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं।

इससे एक दिन पहले भी केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था, ” मैं तो कहता हूं जितना जल्दी से जल्दी हो सके बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें निकालने का काम होना चाहिए। क्योंकि, आज वे अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है, सद्भावना के दुश्मन बन गए हैं। ये लोग अराजकता फैला रहे हैं। सद्भावना को बिगाड़ रहे हैं और गजवा-ए- हिंद की आवाज लगा रहे हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने जिस तरह पहचान करने का काम किया है, वैसे ही अगर महाराष्ट्र सरकार ने कहा है, तो गलत नहीं है। सरकार को यह काम करना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घुसपैठ को लेकर लगातार सवाल उठाते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बिहार के सीमांचल के इलाकों में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाली थी, जिसे लेकर प्रदेश में खूब राजनीति हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *