BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:39 AM
  • 33°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

बिहार: जदयू के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन, मंत्री संतोष सिंह बोले- ‘कैमूर के लिए बड़ी क्षति’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 जनवरी 2025, 8:08 PM IST
बिहार: जदयू के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन, मंत्री संतोष सिंह बोले- ‘कैमूर के लिए बड़ी क्षति’
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

कैमूर। बिहार में कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह (64) का निधन हो गया है। मंगलवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें वाराणसी लेकर जाया जा रहा था, रास्ते में ही उन्हें आखिरी सांस ली।

प्रमोद कुमार सिंह के निधन से पूरे कैमूर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुए है। पूर्व विधायक के निधन पर संतोष सिंह समेत बिहार के कई नेताओं ने दुख जताया है।

प्रमोद कुमार सिंह भभुआ विधानसभा से तीन बार विधायक और जदयू के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर और एक बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर विधायक बने थे।

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कैमूर के लिए सार्वजनिक जीवन में एक ऐसा व्यक्तित्व था उनका जो दल और पार्टी से ऊपर उठकर उनका कार्य शैली थी। प्रमोद कुमार सिंह बहुत मृदुभाषी थे। वो सामाजिक जीवन का नैतिक दायित्व बहुत ईमानदारी से निभाते थे। उनका निधन कैमूर के लिए बड़ी क्षति है। भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

जनता दल (यूनाइटेड) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भभुआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह जी के आकस्मिक निधन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से दूरभाष पर बात कर सांत्वना दी है। निश्चित रूप से उनका जाना राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। जदयू परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *