BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 फ़रवरी 2025 05:41 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन की बात : पीएम मोदी ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘सकारात्मक सोच के साथ दें परीक्षा’
  2. नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं : पीएम मोदी
  3. 24 फरवरी से दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, 70 नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
  4. चंडीगढ़ : किसानों के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
  5. श्रीसैलम सुरंग हादसा : राहुल गांधी बोले- ‘ सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी’
  6. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  7. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  8. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  9. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  10. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  11. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  12. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  13. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  14. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  15. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक

भाजपा कभी खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती : चंद्रशेखर बावनकुले

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 8:49 PM IST
भाजपा कभी खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती : चंद्रशेखर बावनकुले
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुती की मजबूती, भाजपा की कार्यशैली, राज्य की योजनाओं सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कभी भी खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती। पार्टी का उद्देश्य महाराष्ट्र को विकसित बनाना है और इसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।

मंत्री बावनकुले ने कहा कि कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन, भाजपा किसी को जबरदस्ती पार्टी में नहीं लाती। जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाता है। महायुती के तीनों दलों को अपने-अपने दल को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पार्टी एक करोड़ 50 लाख प्राथमिक सदस्य बना रही है और तीन लाख सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी, चाहे वह शिव भोजन हो या ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना। पात्र लाभार्थियों को लाभ जरूर मिलेगा। हालांकि, अपात्र लाभार्थियों को योजना से हटा दिया जाएगा।

स्थानीय निकाय चुनावों पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी से संबंधित मुद्दों का जवाब दे दिया गया है और कोर्ट के फैसले के बाद राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। जनता चाहती है कि चुनाव जल्द हों, क्योंकि स्थानीय निकायों के सदस्य नहीं होने से विकास कार्यों में रुकावट आ रही है।

उन्होंने अजित पवार और धनंजय मुंडे के बीच इस्तीफे को लेकर जारी खींचतान को एनसीपी का आंतरिक मामला बताया और कहा कि वे इसे खुद सुलझा लेंगे।

संजय राउत द्वारा मराठा आंदोलन और संतोष देशमुख की हत्या को लेकर उठाए गए सवालों पर भी बावनकुले बोले। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *