BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 01 फ़रवरी 2025 09:30 AM
  • 13.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति का सोनिया गांधी ने किया अपमान, मांगे माफी : भाजपा
  2. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता पहले भी कई बार कर चुके हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी
  3. मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है भारत : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  4. केजरीवाल ने चुनाव आयोग में दाखिल किया 6 पन्ने का जवाब, कहा- हमारे संघर्ष के बाद कम हुआ अमोनिया
  5. बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, कहा- ‘एक देश, एक चुनाव पर काम कर रही सरकार’
  6. ‘2047 पर फोकस, संसद में कई बिलों पर चर्चा’, बजट सत्र 2025 को लेकर पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
  7. बजट सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- ‘तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में हैं, विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे’
  8. सोनिया गांधी का विवादित बयान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘बेचारी महिला’
  9. केजरीवाल जी 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? : राहुल गांधी
  10. मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद जांच कमेटी का गठन, डीजीपी और मुख्य सचिव ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
  11. झारखंड में ‘मंईयां सम्मान योजना’ में फर्जीवाड़ा, हजारों फर्जी लाभार्थी पकड़े गए, होगी कार्रवाई
  12. किसी अन्य को वोट देकर अपना मत खराब न करें, ‘आप’ जीतेगी 70 सीट : अखिलेश यादव
  13. पटना : बीपीएससी की 70वीं पीटी रद्द कराने की मांग को लेकर सड़क पर बैठे छात्र, पुलिस ने जबरन उठाया
  14. ‘कांग्रेस को दिया वोट, तो जीत जाएगी भाजपा’, केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों को किया आगाह
  15. केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कचरा, पुलिस ने किया डिटेन

भाजपा ने नफरत फैलाने के लिए तैयार किया है विशेष ‘टास्क फोर्स’ : विजय वडेट्टीवार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 9:24 PM IST
भाजपा ने नफरत फैलाने के लिए तैयार किया है विशेष ‘टास्क फोर्स’ : विजय वडेट्टीवार
Read Time:3 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नागपुर। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को भाजपा नेता नितेश राणे के परीक्षा केंद्रों में बुर्के पर बैन लगाने की मांग पर पलटवार करते हुए भगवा पार्टी पर नफरत फैलाने के लिए विशेष ‘टास्क फोर्स’ बनाने का आरोप लगाया।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा ने एक ‘टास्क फोर्स’ तैयार किया है, जिसे यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह समाज में नफरत फैलाए। ये लोग समाज में विभिन्न जातियों और धर्मों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों का यही काम है कि समाज में जहर फैलाकर वोट पाते रहें।

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कुछ कर रही है क्या?

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान के अनरूप जब कोई किसी पद की शपथ लेता है, तो वह कहता है कि वह समान दृष्टि से सभी की सेवा करेगा। लेकिन, सत्ता में आने और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वही लोग समाज में नफरत फैलाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में मेरा एक ही सवाल है कि आखिर सरकार क्या कर रही है?

उल्लेखनीय है कि फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने शिक्षा मंत्री दादा भूसे को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों में बुर्का पहनने पर बैन लगाने की मांग की थी।

उन्होंने पत्र में कहा था कि परीक्षा केंद्रों में बुर्का पहनकर जाने से सुरक्षा और नकल संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

राणे ने यह भी कहा था कि परीक्षा केंद्र में 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को बुर्का पहनने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। अगर संभंव हो तो उनकी महिला पुलिस अधिकारी द्वारा जांच भी की जानी चाहिए।

राणे ने कहा था कि अगर छात्राओं को परीक्षा केंद्र में बुर्का पहनने की अनुमति होगी, तो यह पता लगाना मुश्किल हो जाएगा कि कहीं नकल के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का तो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

वहीं, विजय वडेट्टीवार ने धनंजय मुंडे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मांगने पर वह इस्तीफा क्यों देंगे, नैतिकता भी तो कोई चीज होती है। उन पर इतने भ्रष्टाचार के इतने आरोप लगे हैं। पूरा बीड़ जिला देश में बदनाम हो चुका है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे पहले भी कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। लेकिन, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तो हम अपना काम करते रहेंगे। सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाती रहे। एक न एक दिन तो जनता के सामने जाना ही है।

उल्लेखनीय है कि धनंजय मुंडे ने कहा था कि अगर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार “मुझसे इस्तीफा मांगेंगे, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा”।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *