BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 07:19 PM
  • 41.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

भाजपा संभल में हुए अत्याचार और अन्याय को बाहर नहीं आने देना चाहती : अजय राय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 दिसंबर 2024, 9:47 PM IST
भाजपा संभल में हुए अत्याचार और अन्याय को बाहर नहीं आने देना चाहती : अजय राय
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बुधवार को संभल जाने से रोका गया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। इस मुद्दे पर गुरुवार को बीएनटी न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा से बात की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर कहा कि भाजपा सरकार की पूरी कोशिश थी कि संभल में हुए अत्याचार और अन्याय को बाहर न आने दिया जाए। वह चाहते हैं कि हिंसा की सच्चाई सामने न आए। यही कारण था कि पहले हमें संभल जाने से रोका गया और फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी रोका गया। यह सब जानबूझकर किया गया है।

अजय राय ने संभल हिंसा के बाद पुलिस के दावे पर भी सवाल उठाए। पुलिस की ओर से पाकिस्तान की साजिश, पाकिस्तानी कारतूस के खोखे मिलने और विदेशी फंडिंग के दावे किए गए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को वहां जाने दिया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

उन्होंने कहा, “हम यह मानते हैं कि जब हम वहां जाएंगे तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हमें जानबूझकर रोका जा रहा है। यह पाकिस्तान और अमेरिका की साजिश है या भाजपा और आरएसएस की, यह सच सामने आएगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस का पूरा प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “हम मोहब्बत की राजनीति कर रहे हैं, भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। जिन्होंने हमें रोका, उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने हमें क्यों रोका। या तो वह खुद संभल जाएं, जिन्होंने दंगा भड़काने, नफरत और जख्म फैलाने का काम किया है। वह खुद तो जाएंगे नहीं और हमें जाने नहीं देंगे।”

भाजपा द्वारा कांग्रेस पर राजनीति करने के आरोपों पर उन्होंने कहा, “हम तो मोहब्बत की राजनीति कर रहे हैं, साहब। आप नफरत की राजनीति क्यों कर रहे हैं? हमें इसका भी जवाब दीजिए।”

असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर सवाल किए जाने पर पवन खेड़ा ने कहा कि इस काम को करने में बहुत साल लग गए, साढ़े सात साल लग गए इस बात को समझने में कि बैन लगाना था। पहले क्यों नहीं लगाया?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *