BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 10 मार्च 2025 01:24 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ बने सोनाक्षी और जहीर, ‘जब तक रहेगा समोसे में आलू’ पर बनाई मजेदार रील
  2. भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
  3. घरेलू एवियशन सेगमेंट में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार : राजनाथ सिंह
  4. भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में रहेगा अग्रणी : पीएम मोदी
  5. धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की जीत को याद किया
  6. जीएसटी की दरों को तर्कसंगत बनाने पर सरकार का फोकस, टैक्स में होगी कटौती: वित्त मंत्री
  7. स्टार्टअप्स रोजगार सृजन और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास में निभा रहे अहम भूमिका : केंद्रीय मंत्री
  8. कैलिफोर्निया में बीएपीएस हिंदू मंदिर पर ‘भारत विरोधी’ संदेश लिखकर तोड़फोड़
  9. पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी
  10. गुजरात: राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़के
  11. कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं पार्टीं में भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को मानने वाले लोग : राशिद अल्वी
  12. पैसे का इंतजार करती रहीं दिल्ली की महिलाएं, सरकार ने दिया समिति का ‘झुनझुना’ : आतिशी
  13. मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : पीएम मोदी
  14. हो गया ऐलान! दिल्‍ली में महिला सम्मान योजना लागू, मिलेंगे 2500 रुपए
  15. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में 10 लखपति दीदियों से की बातचीत

भारत में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता : गिरिराज सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2025, 5:06 PM IST
भारत में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता : गिरिराज सिंह
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

बेगूसराय। बिहार में आध्यात्मिक गुरु रविशंकर और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवास पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में किसी को भी कहीं भी आने-जाने की आजादी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कोई कहीं भी आ और जा सकता है। ये भारत है, यहां सभी को आने-जाने की स्वतंत्रता है। आध्यात्मिक गुरु रविशंकर हों या बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, उनकी बिहार यात्रा को लेकर कोई सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं है। अगर कोई व्यक्ति सवाल उठा रहा है तो या तो वह उस धर्म का विरोधी है या ऐसे लोग कुंठित मानसिकता के लोग हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कोई भी राज्य हो, यह देश कानून से चलेगा। और भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार है, जब भी कोई काम होगा तो कानून के साथ होगा, अगर कानून में अपराधियों को फांसी की सजा देने की बात होगी तो फांसी की सजा मिलेगी। कानून सम्मत ही कार्रवाई होगी। कानून के राज में कानून ही चलेगा।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जबरन धर्म परिवर्तन, दुराचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वाले मामलों में सरकार बहुत ही कठोर है। जोर-जबरदस्ती से और बहला-फुसलाकर जो दुराचार करेगा, हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है। ऐसे लोगों को सरकार नहीं छोड़ने वाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *