BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 13 मार्च 2025 06:10 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पीएम मोदी, अमित शाह ने जताई खुशी
  2. संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज 2:30 बजे, होली पर शांति की अपील
  3. नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
  4. दिल्ली में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई, उपराज्यपाल का कदम सराहनीय : मोहन सिंह बिष्ट
  5. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, बताया राष्ट्र सेवा का प्रतीक
  6. फरीदाबाद निगम चुनाव : प्रवीण जोशी बनीं मेयर, जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
  7. मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
  8. बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच टकराव
  9. मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए
  10. ++रूस-यूक्रेन युद्ध : क्या है ट्रंप का 30 दिवसीय युद्ध विराम समझौता ? जेलेंस्की हुए सहमत, पुतिन पर टिकी सबकी निगाहें
  11. मॉरीशस संसद की नई इमारत के निर्माण में भारत करेगा सहयोग : पीएम मोदी
  12. देश के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही: अधीर रंजन चौधरी
  13. कांग्रेस पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती : संदीप दीक्षित
  14. जम्मू-कश्मीर: सांबा में पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला, हड़कंप मचा
  15. संभल जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश

भूपेश बघेल के घर ईडी की‌ रेड के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मार्च 2025, 9:28 AM IST
भूपेश बघेल के घर ईडी की‌ रेड के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की‌ रेड के विरोध में 11 मार्च (मंगलवार) को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों का पुतला दहन भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर 10 मार्च काे छापेमारी की गई। ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 11 मार्च को प्रदेश के जिला स्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

ईडी की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल ने आवास के बाहर जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। बघेल ने कहा कि जिस तरह से इस संकट के समय में आप मेरे साथ खड़े रहे हैं, मैं इसके लिए आपका तहे दिल से आभार जताना चाहता हूं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भूपेश बघेल ने पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “ईडी घर से चली गई है। मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं। मंतूराम और डॉ. पुनीत गुप्ता (डॉ. रमन सिंह जी के दामाद) के बीच करोड़ों के लेनदेन की बातचीत की पेनड्राइव। डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह की सेल कंपनी के कागज। पूरे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्रीधन, “कैश इन हैंड” मिलाकर लगभग 33 लाख रुपये, जिनका हिसाब उनको दिया जाएगा, मुख्य बात यह है कि ईडी के अधिकारी कोई ईसीआईआर नंबर नहीं दे पाए हैं।”

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई के पदुम नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा राज्य भर में करीब 14 स्थानों पर छापेमारी की, इनमें से कुछ चैतन्य बघेल से जुड़े हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *