BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 08:46 PM
  • 40.04°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

मंदिरों से चंदा मांग रहे भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग : जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 फ़रवरी 2025, 10:22 PM IST
मंदिरों से चंदा मांग रहे भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग : जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज
Read Time:2 Minute, 42 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने अधीनस्थ 35 मंदिरों को फरमान जारी कर कहा है कि वे सरकारी योजनाओं के लिए पैसे दें। इसका विपक्ष ने जोरदार विरोध किया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर विधानसभा से लेकर सड़क तक आवाज उठाने की चेतावनी दी है। देशभर के साधु-संत भी कड़ा विरोध जता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि जो लोग पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, वे अब अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मंदिरों से दान मांग रहे हैं। ये लोग जो कभी मंदिरों पर सवाल उठाते थे और देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करते थे, अब आर्थिक सुधार के लिए मंदिरों की ओर रुख कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार मंदिरों से पैसा मांग रही है। लेकिन, मदरसों, मस्जिदों और गिरजाघरों से पैसे क्यों नहीं मांग रही है? मंदिरों का जो चढ़ावा आ रहा है वह मंदिर की सेवा पूजा के लिए है।

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार एक तरफ सनातन का विरोध करती है, हिंदू विरोधी बयान देती है और दूसरी तरफ देवी-देवताओं के मंदिरों से ही पैसा लेकर सरकार की फ्लैगशिप योजना चलाना चाह रही है। सुक्खू सरकार द्वारा मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है, अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी पैसा सरकार को भेजा जाए। सरकार के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। मंदिर और ट्रस्ट के लोगों के साथ आम जनता को भी कांग्रेस सरकार के इस फैसले का विरोध करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *