BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 01:05 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

मधेपुरा को मिली 299 करोड़ से अधिक की सौगात, सीएम नीतीश ने 69 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 जनवरी 2025, 10:24 PM IST
मधेपुरा को मिली 299 करोड़ से अधिक की सौगात, सीएम नीतीश ने 69 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
Read Time:4 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 299 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी।

चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से उन्होंने कुल 69 विकास योजनाओं का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन / शिलान्यास किया। उन्होंने चौसा प्रखंड स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। सीएम ने चौसा प्रखंड स्थित आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने इस क्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टॉल पर लगाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्ष 2005 में जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला, तब यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की थी। विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की गई। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा लगाए गए शैक्षणिक कार्यों से संबंधित स्टॉलों को देखा और उनसे बातचीत की। उन्होंने कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलेज के वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों एवं उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट निर्माण कार्य से संबंधित योजना के बारे में भी जानकारी ली।

नीतीश कुमार ने अपने मधेपुरा के दौरे पर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने सिंहेश्वर धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने चौसा प्रखंड में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण और मुरलीगंज एवं चौसा प्रखंडों में पावर सब-स्टेशन का निर्माण करवाने का भी लोगों को भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने मधेपुरा नगर क्षेत्र में स्थित ऑडिटोरियम के आधुनिकीकरण की भी बात कही, जिससे विभिन्न सरकारी कार्यक्रम, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित करने में काफी सुविधा होगी।

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव और बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *