BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 09:43 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  2. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  3. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  4. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  5. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  6. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  7. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  8. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा
  9. मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, कहा – ‘समाज में शांति स्थापित करेंगे’
  10. तेजस्वी को इंडी अलायंस में मिली नई जिम्मेदारी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी बोले ‘लॉलीपॉप थमा दिया गया’
  11. प्रदूषण से निपटने के लिए पूरे साल का प्लान, यमुना भी होगी साफः सीएम रेखा गुप्ता
  12. गुड फ्राइडे हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है : पीएम मोदी
  13. आईपीएल 2025 : विल जैक्स का शानदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया
  14. वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का कांग्रेस ने किया स्वागत, बताया संविधान की जीत
  15. दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने वक्फ कानून को सराहा, पीएम मोदी के विजन का किया समर्थन

महाकुंभ : धीरे-धीरे ठीक कर ली जाएगी यातायात व्यवस्था : बिहार पुलिस महानिदेशक

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 फ़रवरी 2025, 9:37 PM IST
महाकुंभ : धीरे-धीरे ठीक कर ली जाएगी यातायात व्यवस्था : बिहार पुलिस महानिदेशक
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगे जाम को लेकर बुधवार को कहा कि महाकुंभ में जिस दिन शाही स्नान होता है, उससे पहले बिहार से यूपी जाने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया जाता है, ताकि उत्तर प्रदेश में ‘प्रेशर’ नहीं पड़े। इस कारण कुछ समय के लिए यातायात में व्यवधान पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे यातायात को व्यवस्थित कर लिया जाएगा।

दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से रोहतास और कैमूर के तीन-चार जगहों पर लंबा जाम लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहतास के शिवसागर इलाके में कैमूर के मोहनिया और दुर्गावती क्षेत्र से निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है।

बताया जा रहा है कि जाम की यह स्थिति दोनों लेन की है। महाकुंभ जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डायवर्जन भी जाम हो जा रहे हैं। इस इलाके से गुजरने वाले ज्यादातर वाहन महाकुंभ जाने वाले होते हैं।

इसी तरह कैमूर के मोहनिया में भी जाम के हालात कमोबेश ऐसे ही हैं। दोनों लेन पर पिछले दो दिनों से भीषण जाम है। जाम में फंसने वाले यात्रियों में बिहार के अलावा झारखंड के भी लोग हैं। सड़कों पर जाम के कारण गाड़ियां धीरे-धीरे सरक रही हैं।

बिहार में बीमार पुलिसकर्मियों को नौकरी से रिटायर करने के सवाल पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि सेवा संहिता में यह प्रावधान है। समय-समय पर समीक्षा की जाती है और जो सेवा, कर्तव्य उनसे अपेक्षित है, उसे पूरा नहीं करने की स्थिति में उन्हें सेवानिवृत्त करके पेंशन का प्रावधान है। यह पहले की व्यवस्था है, यह कोई नई बात नहीं है। प्रेस, पुलिस सहित अन्य स्टिकर लगे वाहनों की जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि बहुत मामलों में ऐसा देखा गया है कि ऐसे स्टिकर का इस्तेमाल अवैध कार्यों में भी किया जा रहा है। पुलिस को कहा गया है कि इसकी जांच करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *