BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 10:14 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  2. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  5. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  7. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  8. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  9. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  10. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  11. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  12. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  13. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  14. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  15. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी

महाकुंभ 2025 : महंत पीर शेर नाथ महाराज ने की अदाणी समूह के सेवा कार्यों की सराहना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 10:50 PM IST
महाकुंभ 2025 : महंत पीर शेर नाथ महाराज ने की अदाणी समूह के सेवा कार्यों की सराहना
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

महाकुंभ नगर। गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार के गोरक्षनाथ आश्रम के परम पूज्य अनंत श्री विभूषित महंत पीर शेर नाथ महाराज ने महाकुंभ में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लोक कल्याण की कामना की।

उन्होंने महाकुंभ मेले में चल रहे विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना करते हुए खासतौर पर अदाणी समूह द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें साधुवाद दिया। इस सराहनीय काम के लिए अदाणी समूह को हम लोगों की शुभकामनाएं।

महंत पीर शेर नाथ महाराज ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन केवल धार्मिक उद्देश्यों के लिए नहीं होता, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों की भलाई और लोक कल्याण के लिए होता है। इस विशेष अवसर पर, अदाणी समूह द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क महाप्रसाद वितरण सेवा एक सराहनीय पहल है, यह उनके स्वभाव को दर्शाता है। इस सेवा से लाखों श्रद्धालु संतुष्ट हो रहे हैं और इसका सामाजिक महत्व अत्यधिक है। मैं इस कार्य के लिए समूह को तथा सभी सदस्यों को मेला समिति की ओर से धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि अदाणी समूह और इस्कॉन के सहयोग से चलाए जा रहे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु ग्रहण कर रहे हैं। यह सेवा समाज के हर तबके तक पहुंच रही है और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सस्ता और स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया जा रहा है। ऐसे कार्यों से समाज में सहयोग और समर्पण की भावना बढ़ती है।

महंत पीर शेर नाथ महाराज ने मेला समिति की ओर से अदाणी समूह और उनके सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुण्य कार्य न केवल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह समाज में मानवीयता, सेवा और त्याग की भावना को भी बढ़ावा देता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *