BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:22 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

महायुति ने काम की बदौलत चुनाव जीता है : एकनाथ शिंदे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 दिसंबर 2024, 11:21 AM IST
महायुति ने काम की बदौलत चुनाव जीता है : एकनाथ शिंदे
Read Time:3 Minute, 32 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ईवीएम पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने महायुति को बहुमत दिया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा है कि विपक्ष को समझना होगा कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को बहुमत दिया है। विपक्ष को स्वागत करना चाहिए। महायुति की ढाई साल की सरकार ने बहुत काम किया है। हमारे द्वारा किए गए कार्यों को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मैं इतना ही कहूंगा कि अभी झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी एलायंस जीती है। वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव जीती हैं। कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो ईवीएम ठीक हो जाती है। लेकिन जब चुनाव हारती है तो उनके लिए ईवीएम खराब हो जाती है। ईवीएम को लेकर पिछले कई साल से ये लोग रो रहे हैं, मुझे लगता है कि अब इन्हें बंद कर देना चाहिए।”

एकनाथ शिंदे ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव में महायुति को दो करोड़ 48 लाख 12 हजार वोट मिले जो करीब 43.55 फीसद वोट थे। महा विकास अघाड़ी को 50 लाख वोट मिले जो 43.71 प्रतिशत था। हमारे खाते में 17 सीट आई। उन्हें 31 सीट मिली। तब उन्होंने ईवीएम पर सवाल नहीं खड़े किए। शिवसेना को 73 लाख 77 हजार वोट मिले। एनसीपी को सिर्फ 58 लाख वोट मिले, लेकिन उनके आठ सीट आई। हमारी सात सीट आई। तब उन्होंने ईवीएम को दोष नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव में प्रत्याशी को कभी सीट ज्यादा, तो कभी ज्यादा वोट मिलते हैं। चुनाव के बाद लोगों को सही आकलन करना चाहिए। महा विकास अघाड़ी को नासिक के मालेगांव में एक लाख 98 हजार वोट लोकसभा में मिले। विधानसभा में सात हजार 527 वोट मिले। वहां तो भाजपा भी नहीं थी। वहां किसने ईवीएम हैक कर लिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर सवाल खड़े करने से लोगों में संशय पैदा होता है। कांग्रेस और अन्य दल के नेता कहते हैं कि बैलेट से चुनाव करा लो। संविधान के तहत ही चुनाव होंगे। मैं फिर से कहना चाहता हूं कि महायुति ने काम की बदौलत चुनाव जीता है। विपक्ष को स्वागत करना चाहिए। महाराष्ट्र के विकास के लिए साथ आना चाहिए। कल महा विकास अघाड़ी के लोगों ने शपथ नहीं ली और कहा है कि ईवीएम का घोटाला है। आज शपथ ली है तो क्या ईवीएम के घोटाले का हस्तक्षेप खत्म हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *