BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:50 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तबीयत बिगड़ी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर हाल जाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:18 PM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तबीयत बिगड़ी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर हाल जाना
Read Time:4 Minute, 1 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से उनके सोमवार के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें आज पुणे में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे इनमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को फोन कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रविवार को पवार ने नाशिक में अपने भाषण में कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने नाशिक में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और पुणे आ गए। लेकिन रात में उपचार मिलने के बाद भी उन्हें कोई आराम नहीं मिला। इसलिए उन्होंने आज (सोमवार) के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

बता दें इससे पहले रविवार को अजित पवार ने नागरिकों से अपील की थी कि वे ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) के हालिया मामलों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अधपका चिकन खाने से बचें।

उन्होंने पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बीमारी के मुर्गी पालन से जुड़ी चिंताओं को हल किया और स्पष्ट किया कि मुर्गियों को मारने की कोई जरूरत नहीं है। यह भी कहा था कि बीते दिनों खड़कवासला बांध क्षेत्र (पुणे) में जीबीएस प्रकोप की सूचना मिली थी। कुछ ने इसे पानी की अशुद्धता से जोड़ा, जबकि दूसरों ने अनुमान लगाया कि यह चिकन खाने की वजह से हुआ था।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामलों में कमी आई है। अब तक 181 मरीजों में जीबीएस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 27 मामले संदिग्ध मिले हैं। वहीं, अब तक चार मरीजों की जीबीएस से मौत की पुष्टि हुई है और चार मरीजों की मौत का संदिग्ध कारण जीबीएस बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया था, पुणे में 42 मरीज, पुणे महानगर पालिका में नए जोड़े गए गांवों में 94, पिंपरी चिंचवाड़ में 30, पुणे ग्रामीण में 32 और अन्य जिलों के 10 मरीजों में जीबीएस की पुष्टि हुई। इनमें से 131 को अब तक छुट्टी दे दी गई है, जबकि 42 आईसीयू में हैं और 21 वेंटिलेटर पर हैं।

महाराष्ट्र में जीबीएस के मामलों को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर काम कर रही है। बीते 12 फरवरी तक महाराष्ट्र में जीबीएस से पीड़ित मरीजों की संख्या 197 थी। बीते सप्ताह की तुलना में जीबीएस के मामलों में अब कमी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि जीबीएस के प्रकोप के बीच 29 जनवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन से मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने को कहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *